फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   वर्ष 1993 में घर से लापता हुआ था प्रभुनाथ

ढाई दशक से गायब प्रभुनाथ आए घर

Sat, 08 Jun 2019 10:58 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Jun 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
वर्ष 1993 में घर से लापता हुआ था प्रभुनाथ
लगभग 26 साल के बाद लुधियाना से घर पहुंचे प्रभुनाथ। - फोटो : अमर उजाला
कांटे (संतकबीरनगर)। सेमरियावां ब्लॉक के गांव भैंसा सेहरी निवासी मनिराम चौधरी का इकलौता बेटा प्रभुनाथ 26 वर्षों बाद शनिवार को घर लौटा तो खुशी से परिजनों की आंखें खुशी के आंसू से भर आई। पंजाब प्रांत के लुधियाना शहर में मजदूरी कर रहे प्रभुनाथ के बारे में बस्ती जिले के एक व्यक्ति ने घरवालों को खबर दी थी।
विज्ञापन

वर्ष 1993 में शादी के बाद रोजगार की तलाश में घर से निकले प्रभुनाथ का कई महीनों तक पता नहीं चला तो पिता मनिराम और उनके भाई हरिलाल और मुन्नीलाल ने प्रभुनाथ की तलाश शुरू की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। परिवार के लोग यह मान बैठे थे कि प्रभुनाथ अब इस दुनियां में नहीं हैं। वहीं प्रभुनाथ का गवना नहीं हुआ था। सबकी सहमति पर मायके में रह रही पत्नी की दूसरी शादी हो गई। अचानक कुछ दिन पहले बस्ती जिले के मुंडेरवा थाने के ग्राम कोहड़वा निवासी एक व्यक्ति ने भैंसा सेहरी गांव आकर प्रभुनाथ के परिजनों को खबर दी कि वह लुधियाना (पंजाब) के जमालपुर स्थित एक कारख़ाने में काम करता है और दुर्घटना में पैर फ्रैक्चर हो गया है। सूचना की पुष्टि के लिए प्रभुनाथ के परिवार के लोग बताए गए पते पर लुधियाना पहुंचे तो उन्हें प्रभुनाथ मिल गए। किशोरावस्था में लापता हुए प्रभुनाथ घरवालों को देखते ही रो पड़े। शनिवार की सुबह घरवालों के साथ प्रभुनाथ भैंसा सेहरी गांव वापस आए। 26 साल पहले गायब हुए प्रभुनाथ को देखते ही महिलाओं की आंखों से आंसू बह निकले। प्रभुनाथ को देखने के लिए गांव के तमाम लोग भी पहुंच गए। प्रभुनाथ ने बताया कि एक दिन लुधियाना में कुछ लोगों से बातचीत के दौरान गांव की चर्चा होने लगी। मुंडेरवा के पास के रहने वाले उन लोगों से क्षेत्र का हाल चाल जानकर घर आने की इच्छा प्रबल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed