फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   आईजी ने की बैठक

प्रार्थना पत्र का समय से निस्तारित करें: आईजी

Mon, 03 Jun 2019 11:23 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Jun 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
आईजी ने की बैठक
नए आरक्षी बैरक का आईजी ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। पुलिस लाइंस सभागार में सोमवार को आईजी बस्ती रेंज आशुतोष कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध की रोकथाम व शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि जनता से बेहतर तालमेल बनाए। थानों पर शिकायत लेकर आने वाले पीड़ितों से अच्छा व्यवहार किया जाए। जिससे की पुलिस की छवि जनता में अच्छी बने। उन्होंने जनपद में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने व अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री एवं अवैध खनन जैसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पुराने प्रार्थना पत्रों, जन शिकायत, आईजीआरएस एवं मीडिया सेल के प्रार्थना पत्रों को गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण का निर्देश दिया। इसके बाद आईजी ने पुलिस लाइंस में बने नवीनीकृत वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम और मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर एसपी आकाश तोमर, एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ रमेश कुमार, सीओ एके पांडेय, सीओ गयादत्त मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी, निरीक्षक प्रज्ञान त्रिलोचन त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नए आरक्षी बैरक का आईजी ने किया उद्घाटन
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर पुलिस चौकी परिसर में बनकर तैयार नए आरक्षी बैरक का उद्घाटन सोमवार को आईजी बस्ती आशुतोष कुमार ने किया। इस दौरान पुलिस चौकी परिसर का जायजा लिया और व्यवस्था पर खुशी जाहिर की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 आईजी परिक्षेत्र बस्ती आशुतोष कुमार पुलिस चौकी मगहर पहुंचे। जहां एसपी आकाश तोमर, एएसपी आसित कुमार श्रीवास्तव, सीओ सदर रमेश कुमार, चौकी इंचार्ज राममिलन यादव ने उनका स्वागत किया। आईजी ने चौकी परिसर का मुआयना किया। चौकी परिसर में बने नवनिर्मित आरक्षी बैरक का उद्घाटन किया और बैरक के अंदर जाकर आरक्षियों की सुविधाओं का भी अवलोकन किया। इस दौरान पत्रकारों ने मगहर पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग चौकी बनाने का अनुरोध किया। इस पर आईजी ने कहा कि यह बहुत जटिल प्रक्रिया है लेकिन जितना संभव होगा किया जाएगा। एसपी आकाश तोमर ने आईजी को जानकारी देते हुए बताया कि मगहर और कांटे को थाना बनाने के लिए पत्र लिखा गया है। क्योंकि दोनों हाइवे की चौकी होने के साथ ही काफी एरिया कवर करते है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र राय, एसआई सुनील सिंह, अनिल मिश्रा, विनोद तिवारी, आदित्य यादव, वशिष्ठ नरायन श्रीवास्तव, अनिल कुमार मिश्र, बृजभूषण तिवारी, मनोज कुमार आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed