फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   संतकबीरनगर लोकसभा परिणाम की मुख्य खबर

संतकबीरनगर में लगातार दूसरी बार खिला कमल

Fri, 24 May 2019 12:06 AM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर लोकसभा परिणाम की मुख्य खबर
भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को मिले 4,64,222 मत - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। भाजपा ने लगातार दूसरी बार संतकबीरनगर संसदीय सीट पर अपना कब्जा बराकरार रखा। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को कुल 4,64,222 मत मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे गठबंधन प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को 4,28,761 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी भालंचद यादव 1,27,488 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। चार निर्दलीय प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए, जबकि 12,544 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन

तीन जिलों में फैली संतकबीरनगर संसदीय सीट पर वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के शरद त्रिपाठी ने जीत दर्ज की थी। परंतु जूताकांड के बाद इस बार भाजपा ने उनकी जगह प्रवीण निषाद को प्रत्याशी बनाया था। इस बार के चुनाव में प्रवीण निषाद को 4,64,222 मत मिले। वहीं, मुकाबले में गठबंधन प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी को कुल 4,28,761 मत मिले। भाजपा ने यह सीट 35,461 मतों के अंतर से जीत ली। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भालचंद यादव को 1,27,488 मत मिले। इनके अलावा मौलिक अधिकार पार्टी के अखिलेश कुमार को 7,974, बहुजन मुक्ति पार्टी के आनंद कुमार को 3,968, निर्दल राजेंद्र यादव को 68,770, निर्दल लोटन को कुल 3,943 मत मिले। चुनाव में 12,544 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। मतगणना केंद्र एचआरपीजी कॉलेज पर सुबह छह बजे ही मतगणनाकर्मी पहुंच गए थे। स्ट्रांग रूम से ईवीएम निकालने से पहले प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट को स्ट्रांग रूम के दरवाजे पर सील हुए ताले को दिखाया गया। सहमति के बाद ताला खोला गया। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के मतों की गणना शुरू हुई। उसके बाद ईवीएम के मतों की गणना शुरू की गई। डीएम रवीश गुप्त और एसपी आकाश तोमर मतगणना स्थल पर मौजूद रहकर मतगणना की चक्रवार जानकारी लेते रहे। दोपहर बाद बस्ती मंडल के कमिश्नर अनिल सागर, डीआईजी आशुतोष कुमार मतगणना केंद्र पर पहुंचे और वहां चल रहे मतगणना कार्यों का जायजा लिया। देर शाम वीवीपैट की पर्चियों का मिलान किया गया। इसके बाद विजेता उम्मीदवार प्रवीण निषाद को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed