फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   15,517 vehicles were challaned in a month, with a fine of Rs 1.89 crore collected.

Sant Kabir Nagar News: एक महीने में 15517 वाहनों का चालान, 1.89 करोड़ जुर्माना वसूला

Fri, 05 Dec 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 05 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
15,517 vehicles were challaned in a month, with a fine of Rs 1.89 crore collected.
संतकबीरनगर। नवंबर में यातायात जागरूकता अभियान के दौरान तीन सवारी, हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 15517 वाहन स्वामियों से एक करोड़ 89 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के आंकड़े बताते हैं कि यातायात माह में ही जनपद पुलिस ने नियम तोड़ने वाले 15517 वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने पूरे महीने में शमन शुल्क के रूप में 12,91,100 रुपये वसूल किया। इनमें 10,794 बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 662 लोगों से जुर्माना वसूला गया। नो पार्किंग में 1623, तीन सवारी दो पहिया वाहन 1051, 305 गलत तरीके से नंबर प्लेट लगाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले 528, बिना बीमा के 370 वाहन और जांच के दौरान फिटनेस न मिलने पर पुलिस ने 127 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

सीओ यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि यातायात माह के दौरान वाहन चालकों को विभिन्न तरीके से यातायात नियम का पालन करने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही स्कूल कॉलेज आदि अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को जागरूक करने के विभिन्न कार्यक्रम चलाये गये। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग यातायात नियम के प्रति जागरूक हो सकें और अन्य को भी नियम पालन के लिए प्रेरित करें। इससे सड़क हादसों में कमी लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed