फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पानी का संकट

पानी का संकट

Fri, 03 May 2019 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
पानी का संकट
भीषण गर्मी में पानी के संकट से जूझ रहे लोग
विज्ञापन

फोटो सहित
कई वाटर एटीएम शुरू नहीं हुए तो वाटर कूलर भी हैं खराब
स्वच्छ व ठंडे पानी के लिए भटक रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। परंतु नगर पालिका की तरफ से शहर में लगाए गए वाटर एटीएम लोगों को राहत नहीं दे पा रहे। मुखलिसपुर चौराहा के पास लगा वाटर एटीएम तो अभी चालू ही नहीं है। इसके साथ ही शहर में लगाए गए वाटर कूलर भी बेपानी हैं।
शहर में आने वाले लोगों व शहरवासियों को स्वच्छ पानी मिल सके, इसके लिए नगर पालिका परिषद ने शहर के तीन स्थानों पर वाटर एटीएम लगाया है। यहां एक रुपये का सिक्का डालकर पानी लिया जा सकता है। परंतु समय माता मंदिर के बगल में लगे वाटर एटीएम के पास ठेला खोमचे वालों का ऐसा अतिक्रमण है वह दिखाई ही नहीं देता। इसकी वजह से मंदिर परिसर में भी दूर दराज से आने वाले श्रद्घालुओं को स्वच्छ पेयजल के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है। लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले के पास लगा वाटर एटीएम चालू तो है, लेकिन यहां ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत मुखलिसपुर चौराहे की है, यहां लगा वाटर एटीएम अभी शुरू ही नहीं हो सका है। ऐसे में इसके आस-पास रहने वाले लोग स्वच्छ पानी के लिए भटकने को मजबूर है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में 11 स्थानों पर वाटर कूलर लगाए है, लेकिन वर्तमान समय में एक को छोड़ कोई भी वाटर कूलर काम नहीं कर रहा है। कहीं टोटियां गायब है तो कहीं मशीन ही खराब है। शहर के निवासी विजय कुमार ने कहा कि वाटर कूलरों की खराबी और वाटर एटीएम फेल होने से स्वच्छ पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। दिलीप ने कहा कि मुखलिसपुर चौराहे पर वाटर एटीएम लगाने के बाद उम्मीद थी कि लोगों स्वच्छ व शीतल पानी मिलेगा, लेकिन यह आस टूट गई है। महेश कुमार ने कहा कि पालिका प्रशासन को गर्मी को देखते हुए वाटर कूलरों को ठीक कराने के साथ ही वाटर एटीएम को सही ढंग से चलाए जाने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद बीना सिंह ने कहा कि स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के लिए पालिका प्रशासन गंभीर है। जल्द ही पेयजल व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed