फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   प्रचार का बना साधन, नहीं लग रही रोक

सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं के बीच चल रहा वाकयुद्घ

Fri, 19 Apr 2019 10:45 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 19 Apr 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
प्रचार का बना साधन, नहीं लग रही रोक
सांकेतिक तस्वीर
मेंहदावल। संतकबीरनगर संसदीय सीट के चल रहे चुनाव में सड़कों पर माहौल भले ही बहुत गुलजार न हो लेकिन सोशल मीडिया पर खूब भिड़ंत हो रही है। सभी दलों के लोग सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। कार्यकर्ता अपने दल या उम्मीदवार के पक्ष में खूब माहौल बना रहे हैं। हालांकि इस पर निगरानी के लिए गठित प्रशासनिक टीम ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने सड़कों के किनारे लगे होर्डिंग्स, बैनर-पोस्टर उतरवा दिए। आयोग ने इस बार सोशल मीडिया पर भी निगरानी के लिए निर्देश दिए थे। इसके लिए प्रशासनिक टीम भी गठित की गई है। परंतु विभिन्न वाट्सएप ग्रुपों और फेसबुक साइट पर चल रहे प्रचार पर अभी तक इस टीम ने शायद नजर ही नहीं डाली। सोशल मीडिया पर अपने-अपने दल व उम्मीदवार के समर्थक तमाम तर्कों के साथ जीत-हार का गणित समझा रहे हैं। पिछले दिनों मेंहदावल में आयोजित भाजपा के विजय संकल्प रैली में हुए बवाल के बाद तो दो प्रमुख लोगों में इस कदर विवाद हुआ कि दोनों ने मुकदमा तक दर्ज कराया लेकिन सोशल मीडिया ग्रुपों पर निगरानी के लिए गठित टीम ने इस पर भी गौर नहीं किया।
विज्ञापन

वहीं डीएम रवीश गुप्ता का कहना है कि सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत चर्चा पर रोक नहीं है लेकिन किसी उम्मीदवार का विज्ञापन अगर अपलोड होता है तो उसकी मॉनीटरिंग की जाएगी और उसका मूल्यांकन करते हुए प्रत्याशी के चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा। इसके अलावा भावनाएं आहत करने वाले पोस्ट पर भी कार्रवाई होगी। इसकी निगरानी की जा रही है हालांकि अभी यहां इस तरह का कोई प्रकरण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed