{"_id":"5c154422bdec2253dd0e0f9e","slug":"151544897570-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना प्रदर्शन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना प्रदर्शन होगा
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एतिहासिक होगा शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन : अंबिका
फोटो
बैठक में प्रयागराज पहुंचने के लिए लोगों को दी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 20 और 21 दिसंबर को प्रयागराज में होने वाले धरना-प्रदर्शन में जाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।
जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि प्रयागराज में 20 और 21 दिसंबर को शिक्षकों की 11 सूत्री मांग को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित है। प्राथमिक शिक्षक संघ ज्वलंत मुद्दों को लेकर संघर्षरत है। विद्यालयों में अभिभावक काउंटर खोलने से शिक्षक कार्य प्रभावित होगा। इसका संगठन विरोध करेगा। स्कूलों को सहज केंद्र न बनाया जाए। इसे विद्या मंदिर ही रहने दें। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ब्लॉकों में शिक्षकों से संपर्क कर प्रयागराज में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान करे। उन्होंने इसके लिए ब्लॉक अध्यक्ष व मंत्री को जिम्मेदारी सौपी। बैठक में विजयनाथ यादव, ओेम प्रकाश यादव, केसी सिंह, जफीर अली, शिवचरन गुप्त, मोहम्मद आजम, रामनाथ, विष्णु श्रीवास्तव, अरूण कुमार, मीरा भारती, मोहम्मद शोएब अख्तर ब्रज भूषण, शोएअ अहमद, रामनिवास, दयाशंकर सिंह, महेंद्र सिंह, रामशरण यादव, मेराज अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।