{"_id":"5bad23d9867a557fea119f0d","slug":"151538073561-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार, सुनी समस्या
जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में प्रबंध समिति की बैठक में पहुंचे डीएम
बास्केटबाल ग्राउंड और सीसी रोड बनवाने का दिया निर्देश
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बृहस्पतिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में प्रबंध समिति की बैठक में विद्यालय भवन निर्माण कार्य करा रही कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को भवन निर्माण कार्य में देरी व बास्केट बाल ग्राउंड की खराब स्थिति को लेकर फटकार लगाई। बास्केट बाल ग्राउंड को ठीक कराने और विद्यालय में सीसी रोड बनाने का भी निर्देश दिया।
प्राचार्य डॉक्टर एसपी त्रिपाठी ने डीएम को विद्यालय की समस्याओं से भी रूबरू कराया। उन्होंने विद्यालय में सोलर लाइट व एनसीसी के लिए अतिरिक्त कक्ष बनवाने की भी मांग की। बैठक से पूर्व डीएम ने बालिका छात्रावास के सामने पौधरोपण किया और स्मार्ट क्लास का भी उद्घाटन किया। बैठक का शुभारंभ डीएम ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रबंध समिति के सह अध्यक्ष एसडीएम धनघटा बाबूराम, डीआईओएस शिव कुमार ओझा, बीएसए सत्येंद्र कुमार, एसके सिंह, एके दूबे, बीपी सिंह, एके श्रीवास्तव, आरएन मिश्र, जेएन पांडेय, सीमा देवी, एके सिंह, एचआर यादव, एसपी यादव, आरके चतुर्वेदी, धीरेंद्र कुमार, केएन सिंह आदि मौजूद रहे।
चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी का उठा मुद्दा
हरिहरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में प्रबंध समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और अन्य सदस्यों के समक्ष प्राचार्य ने प्रवेश परीक्षा में कूटरचित प्रमाण पत्रों के जरिए दूसरे जिले के छात्रों के प्रवेश का मुद्दा उठाया। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं और कोचिंग सेंटरों के माध्यम से प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म भरवाने वाले लोगों पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। डीएम ने आधार कार्ड के आधार पर वैरीफिकेशन कराने का निर्देश दिया।