{"_id":"597f10a24f1c1ba63f8b49a0","slug":"151501499554-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप किया
Updated Mon, 31 Jul 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहरौली (सिद्घार्थनगर)। दुधारा क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने घर में घुस ब्लात्कार किया। लड़की के शोर मचाने पर उसके परिजनों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, पर वह धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि वह रात में अपने घर में सो रही थी। उसके माँ-बाप बरामदे में सो रहे थे। करीब 11 बजे गांव का ही एक युवक पीछे के रास्ते से घर में घुसकर उसके मुंह में जबरन कपड़ा ठूस दिया और उसके साथ बलात्कार किया। उसने उसे छोड़ने को कहा पर वह नहीं माना। किसी तरह से वह चिल्लाई तो उसके मां बाप उठ गए। शोर सुनकर व कमरे में पहुंचे तो उसकी हालत देख बदहवास हो गए। उसके बाद युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो युवक ने धमकी देते हुए उसके बाप को ढकेलते हुए फरार हो गया। एसओ दुधारा संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की की तहरीर पर आरोपी पर दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन