फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   150 idols were immersed in the Mahuli area.

Sant Kabir Nagar News: महुली क्षेत्र में डेढ़ सौ मूर्तियों का हुआ विसर्जन

Wed, 21 Oct 2026 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
150 idols were immersed in the Mahuli area.
हरिहरपुर/ महुली। क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर मंगलवार और बुधवार को करीब डेढ़ सौ से अधिक मूर्तियों का विसर्जन हुआ। विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। किसी अनहोनी से निपटने के लिए गोताखोरों की भी ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन


बुधवार को प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने के लिए एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने थाने में आवश्यक बैठक की और मौजूद पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश भी दिए। बुधवार को भी विभिन्न घाटों पर 50 मूर्तियों का विसर्जन हुआ। हरिहरपुर, बारीडीहा, मुखलिसपुर, पिड़िया, मोलनापुर घाट पर क्षेत्र की मूर्तियों का विसर्जन संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में दुर्गा प्रतिमाओं के सकुशल विसर्जन से स्थानीय पुलिस ने राहत की सांस ली। क्षेत्र के हरिहरपुर राजघाट पुल और मुखलिसपुर पुल पर सर्वाधिक प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।
विज्ञापन

विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी न होने पाए इसके लिए सीओ अभय नाथ मिश्रा, नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा, एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय, लेखपाल सुनील कुमार, जंग बहादुर सिंह, अभिषेक सिंह यादव लगातार विसर्जन स्थलों की निगरानी में लगे रहे। सभी स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। हरिहरपुर राजघाट पुल पर कुछ उपद्रवियों के बीच आपस में झड़प हुई लेकिन मौके पर मुस्तैद पुलिस ने उपद्रवियों धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed