{"_id":"68769d3fa9ec25b1ee03d461","slug":"15-youths-received-appointment-letters-on-world-youth-skills-day-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-135579-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विश्व युवा कौशल दिवस पर 15 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विश्व युवा कौशल दिवस पर 15 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
Tue, 15 Jul 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास भवन के डीपीआरसी हाॅल में मंगलवार को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें युवाओं को स्किल यूथ आइकाॅन का प्रमाण पत्र दिया गया। इसके साथ ही 15 युवाओं को कौशल विकास के तहत नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने कहाकि आज युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार मिल रहा है। युवा इसी तरह से कार्य करते रहे और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। कार्यक्रम में धीरेंद्र विक्रम ने विश्व युवा कौशल दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान 15 युवाओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र (स्किल यूथ आइकॉन), 15 युवाओं को कौशल विकास के तहत नियुक्ति पत्र, तीन उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदाताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र एवं दो उद्यमियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला सामान्य कौशल विकास मिशन बृजेश कुमार, नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई उदय नारायण, एमआईएस प्रबंधक धीरेंद्र विक्रम सिंह, एमआईएस प्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. अख्तर आदि मौजूद रहे।