फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   15-year-old girl goes missing under suspicious circumstances.

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थिति में 15 वर्षीय किशोरी लापता

Mon, 14 Sep 2026 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
15-year-old girl goes missing under suspicious circumstances.
संतकबीरनगर। बेलहरकलां थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजन ने आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर किसी व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर बेटी को साथ ले जाने की आशंका जताई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि नौ सितंबर को दोपहर करीब एक बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। उस समय वह खेत में गई थीं। कुछ देर बाद जब वह घर लौटीं तो बेटी वहां नहीं मिली। आसपास के इलाकों और रिश्तेदारियों में काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजन ने किशोरी के मोबाइल पर दो बार फोन किया लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। काफी तलाश के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर मां ने आशंका जताई कि कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन

एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवेचना उपनिरीक्षक विजय शंकर पांडेय को सौंपी गई है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ उसके मोबाइल और संभावित संपर्कों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed