फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   15 selected

अंतरजनपदीय कुश्ती ः  15 पहलवान चयनित

Fri, 09 Sep 2016 10:55 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 09 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
15 selected
अंतरजनपदीय कुश्ती में  15 पहलवान चयनित। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज परिसर मगहर में शुकवार को अंतरजनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य डॉक्टर राकेश कुमार ने हनुमान जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता की शुरूआत की।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में जिले के एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, संतकबीर इंटर कॉलेज मगहर, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खालीलाबाद, बेनीमाधव इंटर कॉलेज बखिरा, लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज टुंगपार, तिघरा मौर्य इंटर कॉलेज, आदर्श कृषक इंटर कॉलेज सिहटीकर, पटखौली आदि सहित कुल दस कॉलेजों के पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जिसमें 100 से अधिक जोड़ों के बीच कुश्ती हुई। उसमें 35 किलोग्राम भार वर्ग में मनजीत मुंडेरा, 38 किलो ग्राम भार में राहुल यादव टुंगपार, 41 किलोग्राम वजन में गोविंद सेमरौना, 42 किलोग्राम वजन में आजाद यादव टुंपार, 45 किलोग्राम वजन में पवन मुंडेरा, 49 किलोग्राम वजन में रामदयाल और सब जूनियर 55 किलोग्राम वजन में संजय सेमरौना, 46 किलोग्राम में बृजेश यादव गोरयाभार और सीनियर वर्ग में 50 किलोग्राम में संतोष यादव एच आर इंटर कॉलेज, 55 किलोग्राम भार में बंशीधर सेमरौना, 58 किलोग्राम भार में पप्पू यादव सेमरौना, 60 किलोग्राम भार में बालेश्वर यादव टुंगपार, 63 किलोग्राम भार में सुदर्शन, 66 किलोग्राम भार में संदीप मगहर और 76 किलोग्राम भार में प्रभांशु सिंह अपने-अपने वर्ग में विजेता घोषित होकर मंडल खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित पहलवान सिद्धार्थ नगर में 14 सितंबर को होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्णायक की भूमिका में व्यायाम शिक्षक उमेश राय रहे। इस दौरान व्यायाम शिक्षक जोखू पासवान, कन्हैया यादव, सुधीर सिंह, रणजीत सिंह, ओमवीर वर्मा, मोलेंद्र पांडेय को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रधानाचार्य डॉक्टर राकेश सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और विजेता पहलवानों को ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर रामशंकर यादव, प्रधानाचार्य तिघरा मौर्य जाकिर हुसैन, महेंद्र यादव, मुकेश यादव, दिनेश कुमार, गौरव यादव, सत्येंद्र यादव, संतोष कुमार, रामकुवर मौर्य, संपूर्णानंद त्रिपाठी, बागीश कुमार पांडेय, रामकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed