{"_id":"64bc2a11338c8e26a40dfb44","slug":"15-lakhs-have-been-spent-construction-of-panchayat-building-is-incomplete-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-624-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खर्च हो गये 15 लाख, पंचायत भवन का निर्माण अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खर्च हो गये 15 लाख, पंचायत भवन का निर्माण अधूरा
Sun, 23 Jul 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
-विकासखंड पौली के ग्राम पंचायत छितौनी का मामला
-एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत अधिकारी को भेजा नोटिस
संवाद न्यूज़ एजेंसी
संतकबीरनगर। विकासखंड पौली के ग्राम पंचायत छितौनी में पंचायत भवन के निर्माण के मद में 14 लाख 79 हजार रुपये खर्च हुआ। लेकिन निर्माण कार्य आधा -अधूरा पड़ा है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा तो ब्लॉक में हड़कंप मच गया।
वर्ष 2021- 22 में 17.46 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन के निर्माण का कार्य शुभारंभ हुआ। छत के करीब कार्य पहुंचा तो 14,79,989 रुपये की निकासी की गई। जैसे ही छत लगने का काम पूरा हो गया निर्माण कार्य को ठप कर दिया गया। तभी से निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।
मजे की बात यह है कि तीन अप्रैल 2023 को हाईकोर्ट के निर्देश पर ग्राम पंचायत छितौनी में प्रधान पद की पुर्नमतगणना हुई। जिसमें तत्कालीन प्रधान चुनाव हार गए। पंचायत भवन का निर्माण कार्य आधा- अधूरा रहने की शिकायत नए प्रधान राजन पांडेय ने उच्चाधिकारियों से की तो डीपीआरओ ने जांच कराया।
विज्ञापन
जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद डीपीआरओ प्रमोद यादव ने एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव और सचिव रमाकांत को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। लोगों का कहना है कि कई ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन आधा- अधूरा पड़े हुए हैं।