फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   149 victims deprived of benefits of family insurance

Sant Kabir Nagar News: 149 पीड़ित परिवार सीएम कृषक दुर्घटना बीमा के लाभ से वंचित

Wed, 22 Feb 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 22 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
149 victims deprived of benefits of family insurance
बजट में योजना के लिए रकम प्रस्तावित होने से पीड़ित परिवारों को बंधी उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अपनों को खोने का जख्म भरा नहीं है। इधर बजट की कमी की वजह से सीएम कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ पाने से जिले के 149 पीड़ित परिवार वंचित हैं। प्रदेश सरकार के बजट में योजना के लिए रकम प्रस्तावित करने से वंचित परिवारों की उम्मीद बंध गई है।
ऐसे लोग जिनके पास प्रदेश में किसी भी जगह भूमि हो और खतौनी में उनका नाम हो, रजिस्टर्ड बंटाईदार हों, यदि उनकी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है अथवा अपंगता के शिकार हो जाते हैं तो उन्हें सीएम कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में लाभ दिया जाता है। इसमें मृत्यु होने पर पांच लाख की आर्थिक मदद दी जाती है।
विज्ञापन

इसमें शर्त है कि मृत्यु होने के 75 दिन के भीतर आवेदन करना जरूरी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अथवा एफआईआर की प्रति आवेदन पत्र के साथ लगाना जरूरी होता है। वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 में कुल 523 लोगों ने आवेदन किया था। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 130 पीड़ित परिवारों को योजना का लाभ दिया गया, जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 99 लोग योजना का लाभ पाए। इसके अलावा 100 लोगों का आवेदन निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह यह थी कि कुछ लोगों के पास भूमि नहीं थी, जबकि कुछ लोगों के पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट अथवा एफआई की कापी नहीं थी। तमाम लोग ऐसे थे, जो रजिस्टर्ड बंटाईदार नहीं थे। कुछ ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने 75 दिनों के भीतर आवेदन नहीं किया था। 149 पीड़ित परिवार ऐसे हैं, जिन्हें योजना का लाभ बजट की कमी की वजह से नहीं मिल पाया है।
बेल्डुहा निवासी गोकुल पुत्र राम अशीष की दुर्घटना में मत्यु मई 2020 में हुई थी। पीड़ित मां राजमती और पिता राम अशीष बताते हैं कि ढाई साल का समय बीत गया और अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया। बेटे की मौत का गम रोज सताता है। बजट में प्रावधान हुआ है। इससे उम्मीद है कि जिले को बजट मिलेगा तो योजना का लाभ उन्हें मिल सकेंगा।
हरैया गांव निवासी दीपू पुत्र श्याम लाल की दुर्घटना में जून 2022 में मृत्यु हो गई थी। पीड़ित पत्नी सीमा बताती हैं कि पति की मौत का गम है, वहीं योजना का लाभ नहीं मिलने से दर्द पर मरहम नहीं लग पा रहा है। बजट में योजना के लिए रकम प्रस्तावित हुआ है। ऐसे में उम्मीद है कि लाभ मिल जाएगा। घूरापाली निवासी सावित्री की जून 2022 में दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पीड़ित पति उदय राज त्रिपाठी ने बताया कि योजना का लाभ नहीं मिला है। बजट में इस योजना के लिए रकम प्रस्तावित हुआ है। इससे उम्मीद है कि योजना का लाभ मिल सकेंगा।

एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 149 आवेदन पत्र लंबित है। इसमें से 50 लोगों के लिए तीन करोड़ रुपये की मांग की गई है। जैसे ही बजट मिलेगा, वैसे ही इन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। इससे लंबित प्रकरणों का निस्तारण करके बजट की मांग शासन से की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed