{"_id":"5ccdced5bdec2206ff5a55ce","slug":"141556991701-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार की देर शाम हुआ था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार की देर शाम हुआ था हादसा
विज्ञापन
बस्ती के ध्यानार्थ
फोटो है
तेज रफ्तार ने ले ली सुरेंद्र की जान
- शुक्रवार की देर रात टेमा रहमत के पास ट्रेेलर की चपेट में आए थे
- पुलिस ने शव की पहचान कराकर परिजनों को सौपा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित टेमा रहमत के पास शुक्रवार की देर शाम एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मृतक और घायल की पहचान करा ली है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौप दिया।
महुली क्षेत्र के गायघाट के रहने वाले सुरेंद्र विश्वकर्मा (35) अपने दोस्त बस्ती जिले के छिटउरा निवासी राजकुमार के साथ बाइक से शुक्रवार की देर शाम खलीलाबाद से बस्ती की तरफ जा रहे थे। वह जैसे की कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित टेमा रहमत चौराहे पर पहुंचे ही थे कि आगे बने ब्रेकर को देखते हुए बाइक का ब्रेक लगा दिए। उसी दौरान पीछे से आ रही ट्रेलर ने दोनों को रौंद दिया। जिससे सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों की पहचान कराने की कोशिश की पर दोनों की पहचान नहीं हो सकी थी। देर रात में दोनों की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी। घायल राजकुमार का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।