{"_id":"5c1a909bbdec22570a41fa2c","slug":"141545244827-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अधिकारों के उपयोग को लेकर जागरूक रहें बेटियां’
एचआरपीजी कॉलेज में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत हुई गोष्ठी
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शहर के एचआरपीजी कॉलेज में सोमवार को नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद एएसपी, सीओ सदर व कॉलेज के प्राचार्य समेत सभी वक्ताओं ने छात्राओं को शिक्षा व स्वालंबन की सीख दी। कहा गया कि बेटियां निर्भिक होकर अपने अधिकार का उपयोग करें।
राष्ट्रीय सेवा योजना एवं पुलिस विभाग की तरफ से ‘महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कॉलेज की अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मंजू मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के प्रसार से ही समाज में महिला व पुरुष के बीच की गैर बराबरी खत्म होगी। बेटियां अपने अधिकारों का उपयोग करें और समस्याओं का सामना करना सीखें। एएसपी असित श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार अभियान व कार्यक्रम चला रही है, लेकिन इसकी सफलता छात्राओं की सक्रियता पर निर्भर है। सीओ सदर रमेश कुमार ने चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो का आह्वान करते हुए कहा कि सामाजिक बदलाव में छात्राओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। आज वे अपने घर में इसकी जिम्मेदारी उठाएं, आगे ससुराल व कार्यस्थल पर भी उन्हें इसके लिए प्रयास जारी रखना होगा।
कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. डीएन पांडेय ने कहा कि अब शिक्षा, प्रशासन, राजनीति आदि कोई भी क्षेत्र महिलाओं से अछूता नहीं है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के एनएसएस के समन्वयक डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में स्त्रियों को हमेशा से ही उच्च स्थान प्राप्त रहा है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय कुमार मिश्र ने कहा कि लड़कियों को भयमुक्त होकर आगे आना होगा। प्राचार्य डॉ. डीडी सिंह जनवरी के प्रथम सप्ताह में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की घोषणा की। अतिथियों का स्वागत तथा विषय प्रस्तावना मुख्य नियंता डॉ विजय कृष्ण ओझा ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने कविता एवं गीत प्रस्तुत किये। कुछ छात्राओं ने आत्मरक्षा की विधियों का प्रदर्शन भी किया। संचालन डॉ संध्या राय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अमित भारती ने किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रत्यूष दूबे, डॉ. प्रताप विजय, नेहा सिंह, डॉ. कंचनलता पांडेय, विनय सिंह, शशिकांत राव, मंजुल ज्योति वर्मा समेत तमाम छात्राएं व छात्र मौजूद रहे।