फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sp workers agitated at collectorate

सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 20 Jul 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
sp workers agitated at collectorate
सपा कार्यकर्ता।
संतकबीरनगर। जिले को सूखा ग्रस्त घोषित करने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित अपनी पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को दिया गया।
विज्ञापन

 

जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि जनपद में बारिश नहीं होने से खरीफ की फसल सूखे की भेंट चढ़ गई है। किसानों और आम जनमानस में त्राहि-त्राहि मची हुई है। यही नहीं, भूगर्भ जलस्तर काफी नीचे चला गया है। इससे हैंडपंप सूखते जा रहे हैं और पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन

 

जिले की नहरों में भी पर्याप्त जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस परिस्थिति में जिले को तत्काल सूखा ग्रस्त घोषित किया जाना चाहिए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने नहरों में आखिरी छोर तक पानी पहुंचाने और इंडिया मार्क हैंडपंप की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजकीय ट्यूबवेलों को पूरी क्षमता से चलाने एवं विद्युत आपूूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही किसानों से लगान और अन्य देयों की वसूली तत्काल रोका जाए। किसानों को आर्थिक मदद की व्यवस्था करे।

इस दौरान पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, महासचिव राजमन यादव, पूर्व विधायक अलगू चौहान, राजेश पांडेय, वेद प्रकाश यादव, जावेद अहमद, इंदल यादव, केडी यादव, जावेद अख्तर, श्रीराम यादव, रमेश चंद यादव, राम निवास यादव, जय प्रकाश यादव, ऊषा देवी, प्रमुख मनोज राय, ऋषि यादव, जावेद अहमद, हरिकेश चौरसिया, ओम प्रकाश यादव रविंद्र यादव, उपेंद्र कुमार, श्री नारायण कौशिक समेतम अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed