फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   140 idols immersed in the Belhar area

Sant Kabir Nagar News: बेलहर क्षेत्र में विसर्जित की गईं 140 मूर्तियां

Thu, 22 Oct 2026 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
140 idols immersed in the Belhar area
बेलहर में बने अस्थाई पोखरे में मूर्ति विसर्जित करते लोग-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर। थाना क्षेत्र में मंगलवार को दुर्गा पूजा के समापन पर मां दुर्गा की मूर्तियों का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। क्षेत्र में स्थापित कुल 140 दुर्गा मूर्तियों को विभिन्न घाटों पर विसर्जन किया गया। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
क्षेत्र की दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन राजघाट मंदिर स्थित बुद्ध नदी, भगौसा स्थित आमी नदी, ककरहवा घाट स्थित आमी नदी, महुआर और तिसिहवा आमी नदी समेत अन्य घाटों पर किया गया। मूर्तियों के साथ निकले जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए घाटों तक पहुंचे। जगह-जगह श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

घाटों पर पहुंचकर भक्तों ने मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। बेलहर कला थाना प्रभारी सर्वेश कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न विसर्जन घाटों पर 124 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। इसी तरह से जंगल दशहर में मंगलवार को नव युवक सेवा संघ द्वारा गाजे-बाजे के साथ माता रानी दुर्गा जी की अंतिम विदाई की गई। ग्राम पंचायत जंगल दशहर के लोगों के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा की नौ दिन पूजा अर्चना कर मंगलवार को श्रद्धापूर्वक विधि-विधान से आमी नदी में दुर्गा माता की प्रतिमा का विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed