फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   14 problem solve in sampoorn samadhan divas

संपूर्ण समाधान दिवस : 160 मामलों में से 14 का निस्तारण

Tue, 17 Mar 2020 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
14 problem solve in sampoorn samadhan divas
खलीलाबाद तहसील पर फरियाद सुनते डीएम रवीश गुप्त - फोटो : KHALILABAD
संपूर्ण समाधान दिवस : 160 मामलों में से 14 का निस्तारण
विज्ञापन

- खलीलाबाद में डीएम, धनघटा में एडीएम ने सुनी फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 160 मामले आए और उसमें से मात्र 14 का निस्तारण हुआ। खलीलाबाद तहसील पर डीएम रवीश गुप्त ने फरियाद सुनी।

खलीलाबाद तहसील पर फरियाद सुनते हुए डीएम रवीश गुप्त ने कहा कि अधिकारी आवश्यकतानुसार स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करेें तथा शिकायतकर्ता की शिकायत को सुनकर आपसी सुलह समझौतों से विवादों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिससे फरियादी/शिकायतकर्ता को न्याय और संतुष्टि मिल सके। सार्वजनिक भू- संपत्तियों तथा चक मार्गों पर अवैध अतिक्रमण के मामलों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कब्जा करने वालें लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत के मामलों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करा दिया जाए तथा अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निस्तारण में विलंब के कारण का भी उल्लेख किया जाए। समाधान दिवस में मिले संदर्भों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच के लिए औचक रूप से शिकायतकर्ताओं से उनके संपर्क नंबर पर बात भी की जाए। इस दौरान कुल 71 मामलें आए जिसमें से छह मामले का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर एसपी ब्रजेश सिंह, तहसीलदार शशांक शेखर राय, सीओ एके पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे। धनघटा तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम संजय पांडेय ने की। यहां पर कुल 49 मामले आए जिसमें से एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। इस अवसर पर एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार वंदना पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे। मेंहदावल तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ बब्बन उपाध्याय ने की। यहां पर कुल 40 मामलें आए जिसमें से से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर, तहसीलदार प्रियंका चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed