फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   14 players will try their luck in state level wrestling competition

Sant Kabir Nagar News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 14 खिलाड़ी आजमाएंगे दांव

Sun, 05 Nov 2023 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 05 Nov 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
14 players will try their luck in state level wrestling competition
प्रेदशस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयनित ​हुए ​खिलाड़ी। 
संतकबीरनगर। पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष पर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता अलीगढ़ में 20 से 22 नवंबर के बीच आयोजित है। इस प्रतियोगिता में जिले से 14 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। ये खिलाड़ी मंडल स्तर पर आयोजित ट्रायल में सफल हुए हैं।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिला स्तर से ट्रायल के बाद पांच दिन पूर्व मंडल स्तर पर कुश्ती के खिलाड़ियों का ट्रायल किया गया। जिले से सूरज यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, ओमकांशु, बृजेश यादव, अजय, सुंदरम यादव, सुभग यादव, विभव यादव, विवेक, सौरभ यादव, उमाशंकर यादव, आदित्य, विशाल, मुनीब राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए चयनित हुए है। इसके साथ ही सिद्धार्थनगर से दीपक विश्वकर्मा और मुकेश गौतम का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि यह सभी प्रतिभागी 20 से 22 नवंबर तक अलीगढ़ में होने वाले प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में अपना दांव आजमाएंगे। उन्होंने बताया सभी खिलाड़ी कोच यादवेंद्र यादव के नेतृत्व में अलीगढ़ जाएंगे। जिसको लेकर खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। उनको स्टेडियम में रोज अभ्यास कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed