फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ...बेटी और बेटा में अंतर न करें

...बेटी और बेटा में अंतर न करें

Tue, 18 Dec 2018 10:27 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 18 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
...बेटी और बेटा में अंतर न करें
लोगों को संबोधित करते सीडीओ हाकिम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का समापन हुआ। एक माह तक चले इस अभियान की उपलब्धियों पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष नीना देवी ने कहा कि बेटी और बेटा में अंतर न करें। बेटी को बेटे के समान अवसर दें तो वह भी परिवार का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने सभागार में उपस्थित सभी महिलाओं की समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामना करते हुए अपील की कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि इस संकल्प अभियान द्वारा जिले की महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई है। जिससे कि वे अपना आर्थिक उन्नति कर सकें। उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना में नि:शुल्क बिजली कनेक्शन, उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, इज्जत घर का निर्माण, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत उद्यम स्थापना के लिए बैंक से लोन, प्रधानमंत्री आवास योजना, अन्त्योदय कार्ड, विवाह पंजीकरण, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 181 वुमेन हेल्पलाइन पावर टीम, मिशन इन्द्र धनुष, प्रधानमंत्री मातृ बन्दना योजना से महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है। मगहर नगर पंचायत की अध्यक्ष संगीता वर्मा के कहा कि लडकियों को एक बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, अहिल्यावाई कन्या नि:शुल्क योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टैंडअप इंडिया का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्मिला त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा। नीतू सिंह ने कहा कि जिले में यह संकल्प अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया है। सुनीता अग्रहरि ने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। समापन समारोह के दौरान सम्राट जादूगर ने अपने जादू कला के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, तिरंगा, स्वच्छता, शौचालय उपयोग, अन्ध विश्वास पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन करते हुए सीडीओ हाकिम सिंह ने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिए महिलाएं ब्लॉक पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि आगामी साल में लोकसभा चुनाव संभावित है इसलिए ईवीएम एवं बीबी पैट की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के आयोजक प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विजय लक्ष्मी मौर्या, अरुणाभा पाण्डेय, मंजूषा सिंह और अशोक सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed