{"_id":"5c12a5e242c7925d7f35f481","slug":"131544725986-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद को घेरा
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद का दिव्यांगों ने किया घेराव
फोटो
पूर्व सांसद ने दिव्यांगों की बातों को शासन तक पहुंचाने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पेंशन बढ़ाने समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर दिव्यांगों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर पूर्व सांसद भालचंद यादव का घेराव किया। उन्होंने अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की पूर्व सांसद से मांग की।
दिव्यांग संगठन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे के नेतृत्व में दिव्यांग कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इसी दौरान पूर्व सांसद भालचंद यादव और सपा नेता जयराम पांडेय पहुंच गए। दिव्यांगों ने दोनों नेताओं को देखते हुए घेर लिया। अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे ने कहा कि दिव्यांगों का पेंशन पांच सौ रुपये से बढ़ाकर तीन हजार किया जाए, जिससे वे रोजी-रोटी चला सकें। 100 प्रतिशत दिव्यांग को व्हीलचेयर उपलब्ध कराया जाए। दिव्यांग विभाग से मिलने वाला लोन 10 हजार से बढ़ाकर एक लाख किया जाए। प्रदेश के समस्त दिव्यांगों का कर्जा माफ किया जाए। पूर्व सांसद ने दिव्यांगों की बातों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान आलोक श्रीवास्तव, उबैदुर्रहमान खान, अदालत उपाध्याय, प्रेम नारायण पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।