{"_id":"5bb2606b867a554f167e1803","slug":"131538416747-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी नहीं होने से खफा युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने उतार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी नहीं होने से खफा युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने उतार कर भेजा जेल
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मगहर (संतकबीरनगर)। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कस्बे का एक युवक रविवार की देर शाम मोबाइल टॉवर पर चढ़कर मरने की धमकी देने लगा। युवक बीते बुधवार की रात में भी इस टॉवर पर चढ़ा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर नीचे उतारा और जेल भेज दिया। यह युवक शादी नहीं होने से घरवालों से नाराज है।
मगहर कस्बे के काजीपुर मुहल्ला निवासी राजाराम का 25 वर्षीय पुत्र अमन उर्फ सनी नगर पंचायत मगहर में संविदा पर सफाई कर्मी के रूप में तैनात है। सनी की अभी शादी नहीं हुई है, इस बात को लेकर अक्सर उसका घरवालों से झगड़ा होता रहता है। जबकि घरवालों का कहना है कि नशे की आदत के कारण ही उसकी शादी नहीं हो पा रही है। रविवार को रात लगभग आठ बजे वह काजीपुर चौराहे के निकट स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़कर मरने की धमकी देने लगा। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मगहर के नवागत चौकी इंचार्ज शर्मा यादव और पूर्व चौकी इंचार्ज चतुर्भुज पांडेय ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने के बाद उसे हिरासत में ले लिया। यह युवक बीते बुधवार को भी इसी मोबाइल टॉवर पर चढ़ा था, जिसे सीओ सदर ने मनाकर नीचे उतारा था। चौकी इंचार्ज शर्मा यादव ने बताया कि युवक को रात में ही खलीलाबाद कोतवाली भेज दिया गया है। केस दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया गया है।