फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   traders agitated against power cut

बिजली कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी

Tue, 28 Aug 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
traders agitated against power cut
चौक और तहसील परिसर में किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। बिजली कटौती से त्रस्त धनघटा के व्यापारी मंगलवार को दुकानें बंद कर सड़क पर उतर गए। चौक पर प्रदर्शन के बाद तहसील में पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन देकर विद्युत सप्लाई सुचारु रूप से कराने की मांग की।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के अध्यक्ष उदयराज अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारी सुबह नौ बजे दुकानें बंद कर चौक पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के कारण रास्ता जाम होने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और व्यापारियों को समझा-बुझाकर सड़क खाली करवाया। व्यापारी बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यापारी तहसील परिसर पहुंच गए।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि तहसील मुख्यालय होते हुए भी धनघटा में विद्युत सप्लाई बाधित रहती है। विभाग के लोग सप्लाई बंद होने का कारण तार टूटकर गिरना बताते हैं। तार जब जर्जर है तो उन्हें बदला क्यों नहीं जा रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि सुचारु सप्लाई नहीं की गई तो एक सप्ताह बाद वृहद आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम बाबूराम ने व्यापारियों से ज्ञापन लेकर शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति के लिए अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।


इस दौरान कृष्णगोपाल निगम, प्रभुनाथ यादव, अजय पांडेय, शिवमूरत मौर्य, राधेश्याम, प्रदीप, राजेंद्र प्रसाद, रविकुमार, विनोद यादव, धनंजय कुमार, लालजी, फूलचंद्र, रामकेवल, इंद्रेश, दीपक कुमार, इंद्रावती देवी, अभिषेक, राजेश, पंकज, दुर्गविजय यादव, दिनेश कसौधन, दुर्गेश कुमार, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed