फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   लंबित समस्याओं को लेकर विद्युत कर्मियों ने किया प्रदर्शन

लंबित समस्याओं को लेकर विद्युत कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 07 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
लंबित समस्याओं को लेकर विद्युत कर्मियों ने किया प्रदर्शन
संतकबीरनगर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के आह्वान पर लंबित समस्याओं को लेकर विद्युत कर्मियों ने सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया है। इसके तहत विद्युत कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान इंजीनियरों ने निर्णय लिया कि सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक ही कार्य करेंगे। इसके बाद मोबाइल बंद लेंगे। यह आंदोलन 14 अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

शाम को हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि संगठन छठे वेतनमान की विसंगतियां दूर करने की मांग कर रहा है। इसके साथ ही समयबद्ध वेतनमान, प्रोन्नति देने तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि सहायक अभियंताओं के प्रोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची में तमाम गड़बड़ी की गई है, इसे ठीक कराए जाने की जरूरत है। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन के प्रथम चरण में 14 अक्टूबर तक प्रदर्शन होता रहेगा। इसके बाद 15 अक्टूबर को केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। आंदोलन में दीनानाथ मिश्र, केएम यादव, संजय यादव, केएम राय, राम शरण, बृजेश कुमार, अमित सिंह, अशोक विश्वकर्मा, मनोज श्रीवास्तव, अभय कुमार सिंह, वीपी सिंह, राम सुधार आदि अभियंता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed