{"_id":"59b2cd274f1c1be27f8b5120","slug":"131504890151-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमला किया
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलहर/बखिरा (संतकबीरनगर)। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पारसनगर बेलहर में तैनात एक सहायक अध्यापक को शुक्रवार को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने स्कूल गेट पर जमकर मारा पीटा। जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाश शिक्षक का मोबाइल, एटीएम कार्ड, डीएल व पैसे छीन लिए। शिक्षक को पिटता देख अन्य लोग मौके पर जुटे तो बदमाश फरार हो गए। पीड़ित शिक्षक ने बखिरा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पारसनगर बेलहर में तैनात सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार का आरोप है कि वह किसी काम से विद्यालय के गेट पर खड़े थे। उसी दौरान एक स्कार्पियों से सात आठ लोग आए। उन्होंने जितेंद्र कुमार कौन है कहकर पूछा तो उसने बताया कि वे ही जितेंद्र कुमार है। इसके बाद वह लोग उन्हे मारने पीटने लगे। बुरी तरह से मारा पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने उनका मोबाइल, एटीएम कार्ड, डीएल, कुछ पैसे व जरूरी कागजात छीन लिए। हमलावरों ने कहा कि अगर आदत में सुधार नहीं किया तो गोली मार देंगे। उन पर हमला की सूचना मिलते ही स्कूल के बच्चे व अन्य शिक्षक दौड़ कर पहुंचे तो इससे पहले हमलावर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। लोगों ने घायल शिक्षक को पीएचसी बेलहर पर ले जाकर इलाज कराया। इसके बाद शिक्षक जितेंद्र कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ बखिरा थाने में पहुंच कर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ रामभवन यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
--
शिक्षक संघ करेगा आंदोलन : संजय द्विवेदी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री व जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि जिले में शिक्षकों का सम्मान सुरक्षित नहीं है। हथियार बंद बदमाश स्कूल पर चढ़कर शिक्षक पर जानलेवा हमला करके प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। हम मामले में यथोचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तुरंत अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाए। गिरफ्तारी न होने पर जिले के शिक्षक विद्यालय बंद कर कलेक्ट्रेट पर आंदोलन करेंगे।