फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   130 trains pass through daily, railway crossing remains closed for 10 hours

Sant Kabir Nagar News: रोजाना गुजरती हैं 130 ट्रेनें, 10 घंटे बंद रहता है रेलवे क्राॅसिंग

Tue, 15 Jul 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 15 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
130 trains pass through daily, railway crossing remains closed for 10 hours
तितौवा रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन गुजरने के दौरान लगा जाम 
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर स्थित दो महत्वपूर्ण तितौवा रेलवे क्राॅसिंग तथा त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग काफी व्यस्त रहती है। यहां से रोजाना 130 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं, यहां पर ओवरब्रिज नहीं है। दो बार यहां पर ओवरब्रिज बनाने के लिए सर्वे भी हुआ, लेकिन अभी तक इसके निर्माण की दिशा में आगे कोई काम नहीं हुआ। इससे लोगों को जाम के झाम में फंसकर परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर तितौवा रेलवे क्राॅसिंग के साथ ही त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग काफी व्यस्ततम मार्ग है। यह दोनों क्राॅसिंग 24 घंटे में 10 घंटे तक बंद रहती है। यह दोनों क्राॅसिंग व्यस्त इसलिए है क्योंकि इस रूट पर 72 ट्रेनें ऐसी चलती हैं जो खलीलाबाद में रुकती हैं। इसके अतिरिक्त 30 से अधिक ट्रेनें ऐसी हैं जो यहां पर रुकती नहीं हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त 30 से अधिक माल गाड़ियां इस रूट से होकर जाती हैं। ऐसी दशा में यहां पर ओवर ब्रिज बहुत ही आवश्यक है। पिछले पांच साल से रेल मंत्रालय में यहां के जनप्रतिनिधियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने अपनी गुहार लगाई है। लेकिन उनकी समस्या का निदान नहीं हो सका है। इसके चलते लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इसको लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed