{"_id":"6605ba21bc561855950c0cf4","slug":"13-revenue-villages-selected-for-odf-model-khalilabad-news-c-209-1-kld1003-111960-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ओडीएफ माॅडल के लिए 13 राजस्व गांव चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ओडीएफ माॅडल के लिए 13 राजस्व गांव चयनित
Fri, 29 Mar 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 29 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
- ओडीएफ प्लस माॅडल गांव बनाने पर खर्च होंगे 3.73 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीर नगर। स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के द्वितीय चरण में 3.73 करोड़ रुपये से खुले में शौचालय मुक्ति (ओडीएफ ) माॅडल गांव बनाए जाएंगे। इसके लिए पांच हजार से अधिक आबादी वाले 13 राजस्व गांवों को चयन किया गया है।
पांच हजार से अधिक आबादी वाले इन राजस्व गांवों में सतहीं भूमिगत नाली, सूखा गीला कचड़े के निस्तारण के लिए गड्ढे, पोखरे के आसपास सौदर्यीकरण समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। इन गांवों के महिला पुरुषों को व्यक्तिगत तथा सामुदायिक शौचालयों के उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के पांच ब्लाॅकों में पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों को खुले शौच मुक्ति (ओडीएफ) प्लस माॅडल गांव के रूप में चयनित किया गया है। चयनित गांवों में ग्राम हैसर बाजार के घोरांगा व चरापूर्वी, मेंहदावल, बढ़या, नंदौर, साथा में लोहरसन, नाथनगर में महुली व छितही समेत अन्य गांव शामिल हैंं।
विज्ञापन
स्चच्छता की दिशा में शासन की ठोस पहल है। 13 राजस्व गांवों को ओडीएफ प्लस माॅडल गांव बनाया जाएगा। गांवों के खुले स्थानों, तालाबों के आसपास व सार्वजनिक स्थानों पर नियमित सफाई कराई जा रही है।
-अविनाश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी