{"_id":"6a2eebf0b0dad9c77604d3b3","slug":"1292-candidates-absent-from-the-lecturer-examination-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-152192-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रवक्ता परीक्षा में 1292 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रवक्ता परीक्षा में 1292 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की तरफ से रविवार को प्रवक्ता परीक्षा आयोजित की गई। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने परीक्षा केंद्राें का निरीक्षण किया। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित परीक्षा में 2496 के सापेक्ष 1204 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न करने के दृष्टिगत खलीलाबाद व मगहर के छह परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं व सुविधाओं का जायजा लिया।
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण के दौरान डीएम आलोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अन्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए।
-- -- -- -
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
प्रवक्ता परीक्षा के लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में 2496 के सापेक्ष 1204 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1292 अनुपस्थित मिले। संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर काॅलेज मगहर में पंजीकृत 384 उपस्थित 184 अनुपस्थित 200, मौलाना आजाद इंटर काॅलेज खलीलाबाद पंजीकृत 384 उपस्थित 207 अनुपस्थित 177, हीरालाल रामनिवास इंटर काॅलेज खलीलाबाद पंजीकृत 480 उपस्थित 224 अनुपस्थित 356, नेहरु कृषक इंटर काॅलेज खलीलाबाद पंजीकृत 384 उपस्थित 180 अनुपस्थित 204, हीरालाल रामनिवास स्नाकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद पंजीकृत 480 उपस्थित 227 अनुपस्थित 253, पीबी गर्ल्स इंटर काॅलेज खलीलाबाद पंजीकृत 384 उपस्थित 182 अनुपस्थित 202 रहे।