फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   उतर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक

उतर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक

Fri, 30 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
उतर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक
व्यापारियों के हितों के लिए होगा संघर्ष
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों की हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक पचपोखरी बाजार में हुई। इसमें व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनर्जी लाल अग्रहरि ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए योग्य नेतृत्व को मौका दिया जा रहा है। नए पदाधिकारी व्यापारियों के हितों के लिए अधिक जोश के साथ संघर्ष करेंगे। जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने कहा कि व्यापारियों के सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। संचालन जिला महामंत्री श्रीधर अग्रहरि ने किया। इस दौरान पचपोखरी इकाई का गठन करते हुए रफीक खान को अध्यक्ष, गुड्डू जायसवाल को महामंत्री, इमरान खान को कोषाध्यक्ष, अजय वर्मा को उपाध्यक्ष नामित किया गया। इसरार अहमद को युवा इकाई का जिला उपाध्यक्ष, राजन वर्मा को नगर अध्यक्ष, मनोज शर्मा को महामंत्री, इरफान को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में अब्दुल हकीम, सुनील वर्मा, सुधाकर श्रीवास्तव, संजय कुमार, अजय वर्मा, हरिशंकर पटेल, रामनरायन मौर्या, गिरजेश चौरसिया, दिनेश वर्मा, राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed