फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   व्यापार मंडल में दो फाड़

व्यापार मंडल में दो फाड़

Sat, 24 Nov 2018 11:18 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल में दो फाड़
व्यापारियों ने बनवारीलाल कंछल का जलाया पुतला
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष को पद से हटाने पर नाराज हुए व्यापारी
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। उतर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिध मंडल के पदाधिकारियों ने संगठन के खिलाफ शनिवार को मोर्चा खोल दिया। पदाधिकारियों ने बिना सूचना दिए कार्यकारिणी को भंग करने की निंदा की। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का पुतला जलाया और सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन के नेतृत्व में काफी संख्या में व्यापारियों व पदाधिकारियों ने शहर के एक मैरेज हॉल में बैठक की। इस दौरान कार्यकारिणी को भंग किए जाने पर गुस्से का इजहार किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी को सूचना दिए बगैर मनमानी तरीके से कार्यकारणी भंग कर दिया। उन्होंने कहा कि नियम के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल नौ साल ही हो सकता है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष 12 साल बाद भी पद नहीं छोड़ रहे हैं। वे अपनी मर्जी से संगठन चलाना चाहते हैं। सभी पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष के तानाशाही रवैये से नाराज होकर सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं। इस दौरान व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेेबाजी की। सब्जी मंडी रोड पर प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का पुतला जलाया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रवण अग्रहरि, विनीत चड्ढा, हरीलाल गुप्त, पवन जायसवाल, संतोष सिंह, राकेश सिंह कसेरा, ओंकारनाथ मद्घेशिया, विकास कुमार, मुकेश जायसवाल, सुरेंद्र सोनी, विपिन कुमार जायसवाल समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए जिलाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत
संगठन की मजबूती के लिए करेंगे कार्य : बनार्जी लाल
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने बनार्जी लाल अग्रहरि को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पुष्कर चौधरी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का शनिवार को व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में स्वागत किया।

प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनार्जी लाल अग्रहरि ने कहा कि हमेशा व्यापारियों के लिए लड़ाई लडे है और लड़ते रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने जो जिम्मेदारी दी है उसका निवर्हन ईमानदारी पूर्वक करते रहेंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए निष्क्रिय इकाइयों को सक्रिय करके संगठन को मजबूत किया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने कहा कि जो नई जिम्मेदारी मिली है, उसे कुशलता पूर्वक निभाएंगे। व्यापारियों के स्वाभिमान एवं सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। स्वागत करने वालों में हनुमान प्रसाद अग्रहरि, प्रदीप कुमार अग्रहरि, सुनील कुमार अग्रहरि, असलम अंसारी, संतोष कस्तूरी, कमलेश जायसवाल, अजय वर्मा, हरिराम वर्मा, राजेश कुमार चौधरी, सतीश सिंह, शैलेंद्र सिंह, चैतू राय, विवेक राय, अभिषेक राय, सुग्रीव चौधरी समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed