फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   दीपावली को लेकर प्रशासन ने लगाई डयूटी

दीपावली को लेकर प्रशासन ने लगाई डयूटी

Tue, 06 Nov 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
दीपावली को लेकर प्रशासन ने लगाई डयूटी
पटाखा पर पैनी नजर, फायर बिग्रेड की गाड़ियां मुस्तैद
विज्ञापन

फोटो
दीपावली पर्व को लेकर सर्तक है प्रशासन
अस्पतालों में अस्थाई रूप से बनाया गया है बर्न वार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दीपावली का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। पर्व पर जगह-जगह पटाखा जलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस कर्मी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। इसके साथ ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद है ताकि कोई घटना होने पर तत्काल मौके पर पहुंचा जा सके।
दीपावली पर्व पर पटाखेे फोड़ने की परंपरा है। ऐसे में कुछ जगहों पर पटाखे की चिंगारी से आग भी लग जाती है। जिसको देखते हुए फायर बिग्रेड के कर्मी पूरी तरह से मुस्तैद है। जो किसी भी घटना पर तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में पटाखा की दुकाने सज गई थी। एतिहातन फायर बिग्रेड की गाड़िया खड़ी कर दी गई थी। फायर बिग्रेड के कर्मी पटाखा की दुकानों पर नजर रख रहे थे। खलीलाबाद शहर में देर शाम तक लोग खरीदारी करते रहे। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि समस्ता थाना प्रभारियों को पूरी तरह से सतर्क रहने का निर्देश दिए गए हैं। दीपावली पर्व के लिए प्रशासन ने तीनों तहसीलों में मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी है। एडीएम रणविजय सिंह ने बताया कि खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा तहसीलों में वहा के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार की डयूटी लगाई गई है। जो प्रमुख चौराहे पर नजर रखेंगे। किसी भी घटना के घटित होने पर मौके पर पहुंच कर उसका निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन


दीपावली को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क
संतकबीरनगर। दीपावली पर्व को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। जिला अस्पताल समेत सीएचसी, पीएचसी पर अस्थाई रूप से बर्न वार्ड बनाया गया है। डॉक्टर और दवाओं की उपलब्धता रहेगी ताकि कोई घटना घटने पर त्वरित इलाज किया जा सके। इसके अलावा 108 नंबर का एंबुलेस लगातार क्षेत्र में घुमेगी और किसी भी अनहोनी पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल समेत समस्त सीएचसी पीएचसी पर अस्थाई रूप से वर्न वार्ड बनाया गया है। किसी घटना के घटित होने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया जाएगा। प्रभारी सीएमओ डॉक्टर जीएम शुक्ल ने बताया कि जिला दअस्पताल समेत सभी सीएचसी, पीएचसी पर डॉक्टर हर समय उपलब्ध रहेंगे। जहा कोई भी घटना घटेगी वहा पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। वर्न वार्ड भी तैयार रखा गया है। पर्याप्त मात्रा में दवा भी उपलब्ध है। 108 नंबर की एंबुलेंस सेवा क्षेत्र में भ्रमण करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed