{"_id":"5a073bc34f1c1b156b8b5454","slug":"121510423491-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलो गांजा के साथ भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किलो गांजा के साथ भेजा जेल
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बखिरा (संतकबीरनगर) । क्षेत्र के कौड़िया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लोगो के पास से पुलिस ने दो किलो साढ़े तीन सौ ग्राम गांजा बरामद किया। जबकि कागजात के अभाव में बाइक को सीज कर दिया।थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि शुक्रवार की शाम को बघौली-कोलकी चमरसन मार्ग पर कौड़िया मोड़ पर वाहन की चेकिंग हो रही थी। उसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। दौड़ाकर बाइक को पकड़ लिया गया। तलाशी में बाइक में एक झोले में रखा हुआ दो किलो साढ़े तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। कागजात नही प्रस्तुत करने पर बाइक को सीज कर दिया गया। बताया कि पकड़े गए दोनो आरोपी हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के धोबौली गांव निवासी संजय सिंह पुत्र राजनाथ व रंजीत सिंह पुत्र हरिप्रकाश को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।