फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मिशन इंद्रधनुष की सफलता को लेकर जागरूकता रैली निकली

मिशन इंद्रधनुष की सफलता को लेकर जागरूकता रैली निकली

Sat, 07 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष की सफलता को लेकर जागरूकता रैली निकली
संतकबीरनगर। डीएम मारकंडेय शाही ने शनिवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से मिशन इंद्रधनुष अभियान को सफल बनाए जाने के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मिशन इंद्रधनुष अभियान आठ अक्टूबर से शुरू होगा।
विज्ञापन

डीएम मारकंडेय शाही ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के तहत छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के लोग केंद्र पर बच्चों का टीकाकरण करेंगे। बताया कि यह अभियान आठ अक्टूबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। बताया कि टीकाकरण का लक्ष्य 58368 रखा गया है। जिसमे शून्य से एक वर्ष तक के 31440 और एक से दो वर्ष तक बच्चे 26928 शामिल है। सीएमओ डॉक्टर अभय चंद श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया गया कि घातक बीमारियों से निजात पाने के लिए टीकाकरण जरूरी है। सभी अभिभावकों को टीकाकरण अभियान में अपना सहयोग प्रदान करना होगा। इस अवसर पर नोडल अधिकारी/अपर सीएमओ डॉक्टर एस रहमान, जिला संक्रामक रोग अधिकारी डॉ आलोक सिन्हा, डॉ इंद्रदेव गौरव, बीईओ अजय तिवारी, प्रधानाध्यापिका शोभा सिंह राठौर, व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed