फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   क्षेत्रीय गांधी आश्रम मगहर के दिन बहुरेंगे

क्षेत्रीय गांधी आश्रम मगहर के दिन बहुरेंगे

Wed, 04 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय गांधी आश्रम मगहर के दिन बहुरेंगे
संतकबीरनगर। पूूंजी की कमी से बदहाल हो चुके क्षेत्रीय गांधी आश्रम मगहर की दशा सुधारने के लिए डीएम की ओर से पहल की गई है। डीएम ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी खादी ग्रामोद्योग आयोग मुंबई और सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र भेजा है। मगहर गांधी आश्रम के साथ ही खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान जयरामपट्टी एवं आदर्श ग्रामोद्योग विकास समिति जयराम पट्टी के लिए धन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय गांधी आश्रम मगहर संतकबीरनगर की स्थापना 1965-66 में हुई थी। यह आश्रम लगभग 27 एकड़ में स्थित है। गोरखपुर-खलीलाबाद के बीच यह गांधी आश्रम रेलवे स्टेशन मगहर के नजदीक है। पूर्व में गांधी आश्रम मगहर के अंतर्गत लखनऊ, गोंडा, बहराईच, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया आदि जनपद शामिल थे। यहां का उत्पादित खादी माल देश के कोने- कोने में जाता था। वर्ष 1990 तक क्षेत्रीय गांधी आश्रम मगहर पर लगभग 800 कर्मचारी और 15000 कत्तिन बुनकर कार्य करते थे, लेकिन उसी के बाद विकेंद्रीकरण की वजह से अच्छे विक्रय केंद्र बाहर होते गए। अब सिर्फ संतकबीरनगर और बस्ती जनपद ही रह गया है। गांधी आश्रम मगहर में 916 कत्तिन, 105 बुनकर तथा 110 कर्मचारी हैं। यहां खादी उत्पादन के अलावा रंगाई, छपाई, धुलाई, साबुन, अगरबत्ती व फर्नीचर का काम होता था, लेकिन पूंजी की कमी के कारण अधिकांश कारोबार बंद हो गया। मगहर कबीर चौरा यहीं पर स्थापित है, जहां विदेशों से लोग कबीर की समाधि और मजार का दर्शन करने आते हैं। इस वजह से गांधी आश्रम का महत्व और भी बढ़ा है। कृषि प्रधान जनपद है और यहां पूर्व में स्थापित उद्योग जैसे चीनी मिल, कताई मिल,छपाई मिल आदि बंद पड़े है। मगहर गांधी आश्रम में इस समय खादी वस्त्र, पाली वस्त्र, साबुन और अगरबत्ती आदि का ही विक्रय किया जाता है। डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि क्षेत्रीय गांधी आश्रम मगहर के भवन निर्माण के लिए 50 लाख, भवन मरम्मत के लिए 20 लाख, कच्चा माल के लिए 100 लाख, चर्खा व कर्घा के मद में 30 लाख, कामगारों की मजदूरी के लिए 50 लाख यानी कुल ढाई करोड़ रुपये की मांग की गई है। इसके अलावा जयरामपट्टी स्थित खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान एवं आदर्श ग्रामोद्योग विकास समिति के लिए 9.95 - 9.95 लाख रुपये की मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही बजट मिलेगा और यहां की दशा सुधारने की दिशा में काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed