{"_id":"65fb25495dd21c67a309f29c","slug":"12-zonal-and-36-sector-magistrates-deployed-training-will-be-given-soon-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-111636-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 12 जोनल व 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, जल्द दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 12 जोनल व 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, जल्द दिया जाएगा प्रशिक्षण
Wed, 20 Mar 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
- रिजर्व में रखे गए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में 12 जोनल व 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही रिजर्व में भी मजिस्ट्रेट रखे गए हैं। इन्हें जल्द ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए जिले में 12 जोनल मजिस्ट्रेट, 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसमें उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अभिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड, एआईजी स्टांप, अधिशासी अभियंता आरईएस, राजकीय पाॅलीटेक्निक के प्रधानाचार्य, डीडीओ, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, डीसी एनआरएलएम, डीसी मनरेगा, एचआरपीजी कॉलेज के दो एसोसिएट प्रोफेसर को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
इसके अलावा अवर अभियंता, बीईओ, भूमि संरक्षण अधिकारी आदि स्तर के अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। साथ ही तीन जोनल व पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है। जल्द ही इन अधिकारियों को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।