{"_id":"67041c2b4b46f3688c030f35","slug":"12-teachers-including-sdm-deployed-in-verification-of-schools-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121929-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विद्यालयों के सत्यापन में लगाए गए एसडीएम समेत 12 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विद्यालयों के सत्यापन में लगाए गए एसडीएम समेत 12 शिक्षक
Mon, 07 Oct 2024 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा : 22 राजकीय, 34 एडेड और 200 विद्यालयों का होना है सत्यापन संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालयों में आधारभूत संसाधन आदि की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जानी है। केंद्रों निर्धारण से पूर्व स्कूलों का सत्यापन करने के लिए तीनों तहसीलों में एसडीएम समेत 12 शिक्षकों को लगाया गया है।
जिले में 22 राजकीय, 34 सहायता प्राप्त और 200 के करीब वित्त विहीन विद्यालय है। बोर्ड परीक्षा के लिए पूरे जिले में केंद्र का निर्धारण होना है। इसे लेकर बोर्ड की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन होने की वजह से 25 सितंबर तक सभी स्कूलों को अपने यहां से अवस्थापना और आधारभूत सूचनाओं को अपलोड करने का मौका दिया गया था। इसमें विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता, फर्नीचर, चहारदीवारी, पेपर रखने के लिए सुरक्षित स्थान सहित अन्य सूचनाएं शामिल है। अब विद्यालयों के बीच की दूरी के लिए जियो लोकेशन की सूचना मांगी गई है। इससे पता चल सकेगा कि किस क्षेत्र में कितनी दूरी पर कौन सा विद्यालय है, ताकि परीक्षा केंद्र उसी आधार पर तय किया जा सके। अब इन विद्यालयों का सत्यापन होना है। इसके लिए डीआईओएस ने नौ शिक्षकों को लगाया है। जिसमे सभी तहसीलों के एसडीएम भी शामिल है। यह लोग विद्यालयों का सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट देंगे। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि विद्यालयों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन रिपेार्ट आने के बाद उसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी जाएगी।