फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   12 teachers and staff trapped due to laxity in Apar ID

Sant Kabir Nagar News: अपार आईडी में ढिलाई पर 12 साै शिक्षक-कर्मी फंसे

Tue, 04 Feb 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 04 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
12 teachers and staff trapped due to laxity in Apar ID
बीएसए कार्यालय में छात्र छात्राओं की अपार आईडी बनाती ​शि​क्षक।
संतकबीरनगर। विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने में लापरवाही के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने 1200 शिक्षक व कर्मियों का वेतन रोक दिया है। कुल 3.25 लाख अपार आईडी बनाया जाना है।
विज्ञापन

अब तक सिर्फ 150,750 अपार आईडी ही बनाई गई है। वेतन रोके जाने से शिक्षकों और कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। वेतन रोकने के विरोध में माध्यमिक शिक्षक मंगलवार को डीएम से मिले। जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जानी है। यह कार्य पिछले सात माह से चलाया जा रहा है। इसके बनने से विद्यार्थियों की एक आईडी हो जाएगी और उसी आईडी पर वह आगे के विद्यालयों में प्रवेश ले सकेगा। इससे स्कूलोंं में दोहरा नामांकन भी रूकेगा।
विज्ञापन

लेकिन माध्यमिक विद्यालय इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने जिले के 20 राजकीय, 34 अशासकीय सहायता प्राप्त और 20 एडेड संस्कृत विद्यालयाें में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का शत प्रतिशत अपार आईडी बनाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि शतप्रतिशत अपार आईडी बनाने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के उपरांत वेतन बिल निर्गत किया जाएगा। लेकिन किसी भी विद्यालय ने शत प्रतिशत अपार आईडी का प्रमाण पत्र नहीं दिया। जिसके बाद डीआईओएस ने इन विद्यालयों के लगभग 1200 शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों का वेतन रोक दिया है। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि 85 प्रतिशत अपार आईडी बनाने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे तभी वेतन जारी किया जाएगा। जिसको लेकर माध्यमिक शिक्षको ने नाराजगी जताई है। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि 85 प्रतिशत अपार आईडी बनने पर ही वेतन जारी किया जाएगा।

निजी स्कूलोंं के पास कल तक का समय : अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरते पर बेसिक शिक्षा विभाग के 561 निजी स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्हें पांच फरवरी की शाम तक हर हाल में विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने का निर्देश दिया गया हैै। नहीं तो मान्यता प्रत्यहरण की कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed