फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   12 goats burnt

छप्पर में लगी आग, 12 बकरियों की जलने से मौत

Fri, 13 Nov 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
12 goats burnt
बेलहर थाना क्षेत्र के राजेबोहा गांव में आग से जला मकान। - फोटो : KHALILABAD
छप्पर में लगी आग, 12 बकरियों की जलने से मौत
विज्ञापन

बेलहर क्षेत्र के राजेबोहा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। बृहस्पतिवार की रात बेलहर थाना क्षेत्र के राजेबोहा गांव में चार छप्परों में आग लग गई। इससे छप्पर में बंधीं 12 बकरियों की जलने से मौत हो गई। जबकि दो बकरियां गंभीर रूप से घायल हैं। इसके साथ ही उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
बेलहर थाना क्षेत्र के ग्राम राजेबोहा निवासी मंगरू पुत्र भगौती के छप्पर में बृहस्पतिवार की रात अचानक आग लग गई। इससे छप्पर में बंधीं 12 बकरियों की जलने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बकरियां बुरी तरह से झुलस गई हैं। जिनका इलाज पशु चिकित्सक कर रहे हैं। आग की लपटों ने अपने आगोश में पूजा पत्नी शिव प्रताप, लक्ष्मी पत्नी रामनयन, सरिता पत्नी इंदल के छप्पर को भी ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल, नायब तहसीलदार, एसओ प्रदीप सिंह, हलका लेखपाल घनश्याम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। विधायक ने पीड़ितों को जिला प्रशासन से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

छह बीघे धान की फसल जली
सांथा। बखिरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर चौधरी गांव स्थित खेत में बृहस्पतिवार की शाम आग लग गई। इससे छह बीघा धान की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने इसकी जानकारी तहसील प्रशासन तथा डॉयल 112 पुलिस को दी। पसाई गांव निवासी मजहर आजाद पुत्र मुबारक हुसेन ने बताया कि चार हजार रुपये वार्षिक किराए पर ग्राम रसूलपुर चौधरी गांव में छह बीघे खेत लेकर धान की फसल की बुवाई कराई थी। खेत में फसल तैयार थी। अचानक बृहस्पतिवार की देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। उन्होंने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed