{"_id":"691f7370dbc9644a34000b77","slug":"12-employees-including-the-dto-were-missing-after-making-advance-attendance-their-salaries-were-withheld-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-141601-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अग्रिम हाजिरी बनाकर गायब थे डीटीओ समेत 12 कर्मचारी, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अग्रिम हाजिरी बनाकर गायब थे डीटीओ समेत 12 कर्मचारी, वेतन रोका
Fri, 21 Nov 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करते सीएमओ- स्रोत सीएमओ कार्यालय
संतकबीरनगर। जिला क्षय रोग कार्यालय में कर्मचारियों व अधिकारियों का समय से न आना बृहस्पतिवार को महंगा पड़ गया। सीएमओ के निरीक्षण में जिला क्षय रोग अधिकारी समेत 12 कर्मचारी दो दिन की एडवांस हाजिरी बनाकर गायब थे।
सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ की इस कार्रवाई से जिला क्षय रोग कार्यालय में हड़कंप मच गया है।
सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया सुबह 10.30 बजे जिला क्षय रोग अस्पताल पर पहुंचें। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर को देखा तो पता चला कि जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. अमित सिंह, टीओ आशीष कुमार श्रीवास्तव, टीओ रवि कुमार मिश्रा, पीपीएम कविता पाठक, सुपरवाइजर ईश्वर चौधरी, लेखाकार राम बक्श विश्वकर्मा, बीबीसी अमित आनंद, एसटीएस सर्वेश चतुर्वेदी, चौकीदार राकेश चौधरी के अलावा आशीष कुमार श्रीवास्तव दो दिन का एडवांस उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर गायब थे।
निरीक्षण के दौरान भी ये लोग अनुपस्थित रहे। साथ ही फार्मासिस्ट संगीता व एक्सरे टेक्नीशियन दीप नारायण पांडेय उपस्थित रजिस्टर पर एडवांस में सीएल भरा था। सीएमओ नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि टीवी कार्यक्रम में लगातार लापरवाही मिल रही थी। सूचना मिली थी कि कर्मचारी समय से नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
इससे सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रभावित हो रही थी। उन्होंने तत्काल निरीक्षण के दिन का सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। सीएमओ ने कार्यालय का निरीक्षण किया तो वहां पर सामान व्यवस्थित तरीके से नहीं मिले। इसके साथ ही दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने बेहतर सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह का निरीक्षण होगा। इसमें अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।