{"_id":"66afc56dfb35fc851503f810","slug":"12-certificates-issued-in-investigation-of-20-vehicles-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-118754-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 20 वाहनों की जांच में 12 प्रमाणपत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 20 वाहनों की जांच में 12 प्रमाणपत्र जारी
Sun, 04 Aug 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
- एआरटीओ में फिटनेस जांच के लिए लगा शिविर
- आठ वाहन मानक के अनुरूप नहीं मिले
संतकबीरनगर। एआरटीओ कार्यालय में रविवार को स्कूल वाहनों के फिटनेस की जांच के लिए शिविर का आयोजन हुआ। कैंप में पहुंचे 20 वाहनों के फिटनेस की जांच की गई। इनमें 12 वाहन सही मिलने पर प्रमाणपत्र जारी किया गया, आठ वाहन मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर वापस कर दिया गया।
संभागीय परिवहन कार्यालय पर एआटीओ प्रियंवदा सिंह की देखरेख में स्कूल वाहनों के फिटनेस के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैंप लगा। अधिकारियों के कड़े रुख के बाद भी 130 स्कूल वाहनों का फिटनेस नहीं हो पाया था। इसके बाद वाहनों के फिटनेस के लिए एआरटीओ ने अंतिम अवसर दिया था।
कैंप में अपेक्षाकृत कम वाहन आए। इससे पूर्व भी कई बार विभाग की तरफ से स्कूल संचालकों को वाहन फिटनेस कराने के लिए अवसर दिया गया था। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि कैंप में 20 वाहन आए थे, जिनमें 12 वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया गया। फिटनेस के निर्धारित मानक को पूरा न करने वाले आठ स्कूल वाहनों को मानक पूरा कर फिर से आने के लिए कहा गया।