फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   11757 vaccinated

11,757 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

Fri, 01 Oct 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
11757 vaccinated
11,757 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

शुक्रवार को 25,000 रखा गया था टीकाकरण का कुल लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल समेत 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए शिविर का आयोजन हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 25,000 रखा गया था। इसके सापेक्ष 11,757 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोग लाइन में लगे रहे।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 3000 रखा गया था। इसके सापेक्ष 2296 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2000 के सापेक्ष 740, नाथनगर में 3000 के सापेक्ष 1890, सांथा में 2500 के सापेक्ष 533, सेमरियावां में 3000 के सापेक्ष 800, मेंहदावल में 3000 के सापेक्ष 1790, हैंसर बाजार में 3000 के सापेक्ष 1440, बेलहर में 2000 के सापेक्ष 714, बघौली में 2500 के सापेक्ष 1181, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 500 के सापेक्ष 110 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही अर्बन उपकेंद्र मगहर पर 500 के सापेक्ष 243 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed