फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   प्रदूषण मुक्त होगी आमी

प्रदूषण मुक्त होगी आमी

Thu, 27 Dec 2018 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रदूषण मुक्त होगी आमी
केंद्रीय बजट से प्रदूषण मुक्त होगी कबीर की अमिया
विज्ञापन

एनजीटी के निर्देश पर आमी नदी को नमामि गंगे योजना में शामिल किया जाएगा
मगहर में नाले पर जल शोधन संयंत्र लगाने के 16 करोड़ रुपये का बना डीपीआर
फोटो
वीरेंद्र यादव
संतकबीरनगर। संत कबीर के अनुयायियों के लिए गंगा के समान पवित्र मानी जाने वाली आमी नदी को प्रदूषण मुक्त करने एवं जलप्रवाह को अविरल बनाए रखने के लिए अब केंद्रीय बजट से काम शुरू कराने की पहल हुई है। एनजीटी की हाईपॉवर कमेटी के निर्देश पर जल निगम ‘आमी’ को प्रदूषण मुक्त करने के लिए डीपीआर तैयार रहा रहा है। ‘आमी’ में दो स्थानों पर गिरने वाले गंदे नालों के पानी को शुद्ध करने के लिए जल शोधन संयंत्र लगाने की तैयारी चल रही है। इसमें एक स्थान के लिए 16 करोड़ का डीपीआर भी तैयार हो गया है, जबकि दूसरे स्थान के लिए भी जल्द कार्य शुरू हो जाएगा।
सिद्धार्थनगर के जिले के सिकोहरा ताल से निकली ‘आमी’ की कुल लंबाई 136 किलोमीटर है। इसमें 70 किलोमीटर का हिस्सा संतकबीरनगर जिले में पड़ता है। दोनों तरफ करीब 100 से अधिक गांव बसे हैं। पहले यह नदी आसपास बसे गांवों के लिए वरदान थी। लोग खेतों की सिंचाई ‘आमी’ के पानी से करते थे, लेकिन अब यह नदी प्रदूषित हो चुकी है। औद्योगिक संस्थानों का कचरा व शहरी गंदे नालों के पानी से नदी का जल बदरंग हो गया है। इसे फिर से पवित्र बनाने के लिए लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। पिछले दिनों एनजीटी की हाईपॉवर कमेटी ने नदी का निरीक्षण किया था और इसके पुनरुद्धार के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। शुरू में प्रशासन ने राज्य बजट से डीपीआर तैयार कराने की योजना बनाई, लेकिन धन की कमी आड़े आने लगी थी।
विज्ञापन


एनजीटी के हस्तक्षेप से बनी बात
जिला प्रशासन ने बजट की कमी का मामला एनजीटी की हाईपॉवर कमेटी के सामने रखा। इस पर हाईपॉवर कमेटी के चेयरमैन न्यायामूर्ति डीपी सिंह ने इस नदी को भी नमामि गंगे योजना में शामिल करते हुए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। इसके पीछे तर्क यह है कि ‘आमी’ आगे जाकर राप्ती नदी में मिलती है। इसलिए इसे नमामि गंगे योजना में शामिल माना जाए। इसके बाद जल निगम ने मगहर स्थित रेलवे ब्रिज के पास सीवर शोधन संयंत्र लगाने के लिए 16 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार कराया। साथ ही खलीलाबाद क्षेत्र के चकपिहानी गांव के पास से ‘आमी’ में गिरने वाले नाले पर भी सीवर शोधन संयंत्र लगाने के लिए डीपीआर तैयार कराने का कार्य शुरू कराया गया। दोनों स्थानों का डीपीआर तैयार होने के बाद बजट की स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट मिला तो संवर जाएगी आमी
जल निगम संतकबीरनगर के अधिशाषी अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि एनजीटी के निर्देश पर नमामि गंगे योजना के तहत केंद्रीय बजट से पुनरुद्घार कार्य कराने के लिए डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। नदी पर दो जगह सीवर संशोधन संयंत्र लगाया जाएगा। मगहर रेलवे ब्रिज के पास नाले पर सीवर शोधन संयंत्र लगाने के लिए 16 करोड़ का डीपीआर तैयार हो गया है, जबकि चकपिहानी के लिए डीपीआर बन रहा है। इसे स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed