फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मंगलवार को लखनऊ में दिया गया प्रशस्ति पत्र

मंगलवार को लखनऊ में दिया गया प्रशस्ति पत्र

Thu, 27 Dec 2018 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को लखनऊ में दिया गया प्रशस्ति पत्र
मोहल्ला सर्वे में हरिहरपुर को मिला चौथा स्थान
विज्ञापन

स्वच्छता प्रोत्साहन समिति ने निभाया अहम रोल
लोग स्वयं भी कचरा प्रबंधन को लेकर दिखे जागरूक
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले स्वच्छ मोहल्ला सर्वे में संतकबीरनगर जिले की हरिहरपुर नगर पंचायत को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। इस नगर पंचायत के सूर्यनगर वार्ड को सबसे स्वच्छ वार्ड मानते हुए प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया है। मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित हरिहरपुर नगर पंचायत ने स्वच्छता के मामले में अन्य शहरों को आइना दिखा दिया है। प्रदेश स्तरीय इस स्वच्छता प्रतिस्पर्धा की रैंकिंग पिछले महीने हुए सर्वे के आधार पर तय की गई है। मंगलवार को नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ में शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने चेयरमैन जितेंद्र कन्नौजिया, ईओ बीना सिंह व वार्ड सभासद पंकज कन्नौजिया को स्वच्छता अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन रविंद्र प्रताप उर्फ पप्पू शाही व मोहल्ला प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष जयराम माझी मौजूद थे।

थोड़ी सी सख्ती-थोड़ी समझदारी से बनी बात
नगर पंचायत हरिहरपुर के पूर्व चेयरमैन पप्पू शाही का कहना है कि उनके यहां स्वच्छता अभियान वर्ष-2006 में ही शुरू हो गया था। तब यहां गंदगी फैलाने के जुर्म में करीब 400 लोगों का चालान कराया गया था, जिनका चालान हुआ था उन्हें सीजेएम कोर्ट जाना पड़ा था। सख्ती का असर हुआ और लोग सड़कों पर गंदगी करने से डरने लगे। नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र कन्नौजिया ने बताया कि पिछले वर्षों में शुरू हुए शौचालय निर्माण अभियान को बल देने के लिए सभी मोहल्लों में वार्ड सभासद की अगुवाई में स्वच्छता प्रोत्साहन समिति का गठन किया गया। इसमें वार्ड सभासद की अध्यक्षता में 10 लोगों की कमेटी बनी। जुलाई महीन में शौचालय निर्माण के बाद भी खुले में शौच जाने वालों पर 200 रुपये की दर से जुर्माना किया गया। ईओ बीना सिंह ने बताया कि यहां बेहतर कचरा प्रबंधन से बात बन गई। गीला कचरा से कम्पोष्ट बनाने तथा सूख कचरा को अनिवार्य रूप से नगर पंचायत की सफाई वाली गाड़ी में ही डालने की व्यवस्था की गई। इसके अलावा लोगों ने खाद्य अपशिष्ट को इधर-उधर फेंकने की बजाय जानवरों को खिलाया। इससे शहर की गलियों को साफ रखने में मदद मिली।
विज्ञापन


आवास निर्माण से आई तेजी : चेयरमैन
चेयरमैन जितेंद्र कन्नौजिया ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में 660 लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास के तहत घर बनवाने का बजट मिला। इसमें से अब तक 154 आवास पूर्ण हो चुके हैं। शेष पर कार्य चल रहा है। 1539 नए लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ देने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed