{"_id":"5c02d262bdec2241946b4309","slug":"11543688802-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की मौत
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की चपेट से व्यापारी की मौत
फोटो
खलीलाबाद के मड़या स्थित नेेशनल हाइवे के पास सड़क पार करते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मड़या स्थित नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की रात सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से एक व्यापारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खलीलाबाद के अचकवापुर मड़या निवासी प्रेमचंद्र अग्रहरि (48) शुक्रवार की रात किसी काम से मड़या चौराहे पर गए थे। वहां से वह नेशनल हाइवे को पैदल ही क्रास कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। लोग एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि पिता प्रेमचंद शुक्रवार की शाम खाना खाकर टहल रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। प्रेमचंद गल्ले का कारोबार करते थे। व्यापारी की मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस में कई व्यापारी नेता पहुंच गए और परिजनों को ढांढस बंधाया। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।