फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   तीन दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

तीन दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

Fri, 16 Nov 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

फोटो
आदर्श नागरिक बनाने में शिल्पकार की भूमिका निभाते है शिक्षक : सीडीओ
तीन दिवसीय जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ हाकिम सिंह ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किए।

इस दौरान सीडीओ हाकिम सिंह ने कहा कि आदर्श नागरिक बनाने में शिक्षक एक शिल्पकार की भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्हे गुरुजनों से विशेष लगाव है, क्योंकि उन्हीं की बदौलत वे यहां तक पहुंचे हैं। प्रतियोगिता को देख कर अपना बचपन याद आ गया। वे भी इन्हीं बच्चों की तरह खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया करते थे। उन्होंने कहा कि विद्यालय कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों का सुुुधार किया जा रहा है। इससे पूर्व खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर सीडीओ को सलामी दी और सफेद कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। तीन दिनों तक चलने वाले प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, पीटी, खो-खो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वॉलीबॉल, फुटबॉल, लंबी-ऊंची कूद, गोला फेंक, गोला क्षेपण, भाला क्षेपण, जिम्नास्टिक आदि प्रतियोगिता होगी। इस दौरान नगर पालिका खलीलाबाद के पूर्व चेयरमैन जगत जायसवाल, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक अतुल पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष अंबिका देवी यादव, एबीआरसी विनोद यादव, इंद्रेश पांडेय, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक गुप्त, गंगा प्रसाद यादव, विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, रामशरण यादव, असरारुल हक, अख्तर आलम, अखिलेश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed