फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   समीक्षा बैठक हुई

समीक्षा बैठक हुई

Fri, 07 Jun 2019 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक हुई
पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर लगाएं जुर्माना
विज्ञापन

फोटो सहित
मंडलायुक्त ने गेहूं खरीद की प्रगति धीमी पर जताई नाराजगी, नदियों में गंदा पानी डालने से रोका जाए
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्लास्टिक, पॉलीथिन और थर्माकोल पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसका कड़ाई से पालन कराने के लिए मंडलायुक्त अनिल सागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसका उपयोग कर रहे व्यक्तियों पर जुर्माना लगाएं। व्यापारियों के साथ बैठक कर इसके उपयोग पर रोक लगाएं।
बृहस्पतिवार को कलेक्टेट सभागार में समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में साफ-सफाई सर्वोच्च प्राथमिकता है। गीले एवं सूूखे कूड़े को अलग-अलग कर डम्पिंग ग्राउंड में डलवाएं। मौके पर सफाईकर्मी की उपस्थिति नियमित रूप से जांच करें। बरसात के पहले ही बड़े-छोटे नालों की सफाई नगर पालिका खलीलाबाद की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि खलीलाबाद के वार्डों का सत्यापन टीम द्वारा किया जा चुका है। डीपीआरओ ने बताया कि 40 करोड़ रुपये की डिमांड भेज दी गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण की समीक्षा में एडीएम ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 10840 आवास बनाए जा रहे हैं। इसमें से 5570 को प्रथम किस्त तथा 2378 को दूसरी किस्त दी गई है। 1203 आवास पूर्ण हो गए हैं। गेहूं खरीद में किसानों से व्यक्तिगत संपर्क न करने तथा खरीद में पिछड़ने पर मंडलायुक्त ने असंतोष व्यक्त किया। इसके लिए दोषी केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बताया गया कि जिले में अब तक 6229 किसानो से 32770 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद किया गया है तथा 6038 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

गोवंशीय पशु आश्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में पशु न रखने जाने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने आश्रय स्थलों का निर्माण तेजी से पूरा करने तथा छुट्टा पशुओं को उसमें रखने के निर्देश दिए। आश्रय स्थल में हैंडपंप लगवाने के भी निर्दश दिए। पेंशन योजना के पात्र नए लाभार्थियों का चयन करने के लिए मंडलायुक्त ने निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि नदियों में गंदा पानी डालने से रोका जाए। बैठक में डीएम रवीश गुप्त, सीडीओ मदन वर्मा, एडीएम रणविजय सिंह, सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह, प्रमोद यादव, रवींद्रनाथ सिंह, एसडीएम सदर एसपी सिंह, प्रमोद कुमार, प्रेमप्रकाश अंजोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed