{"_id":"5a073bc94f1c1b6a678baf98","slug":"11510423497-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का आरोपी फरार
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
rape attempt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दो माह पूर्व महुली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले के आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित परिजन पुलिस के रवैये से क्षुब्ध हैं और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना देने की चेतावनी दी है।
पीड़ित पिता का आरोप है कि 29 सितंबर की शाम साढ़े सात बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर गांव का एक युवक गन्ने के खेत में ले गया और रात भर उसकी बेटी के साथ कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किया। चार अक्टूबर को एसपी के आदेश के बाद महुली पुलिस ने आरोपी विजय कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और जानमाल की धमकी व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया। आरोप है कि पुलिस आरोपी पक्ष के दबाव में है और अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। जबकि वह मंडलायुक्त, डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र दे चुका है। आरोप है कि पुलिस उसके घर पहुंच कर सुलह का दबाव बना रही है। इतना ही नहीं फर्जी मुकदमें में फंसा देने की धमकी भी दे रही है। अगर पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा तो वह परिवार के साथ धरना देने का बाध्य होगा और उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी। एसओ एसपी गौतम ने बताया कि पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप बेबुनियाद है। मामले की विवेचना हो रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।