फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   11453 people vote in jila panchayat byelection

जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पर चुनाव हुआ 18-34-41

Sat, 06 Jul 2019 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
11453 people vote in jila panchayat byelection
ेमरियावां के करमा डोमन बूथ पर मतदान करने के लिए मतपत्र लेते मतदाता। - फोटो : KHALILABAD
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 11453 लोगों ने किया मतदान
विज्ञापन

- वार्ड नंबर 12 के जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पद पर हुआ उप चुनाव
- मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम रहे
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के वार्ड नंबर 12 के जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पद पर शनिवार को मतदान हुआ। 35 गांवों के 52 पोलिंग बूथों पर कुल 37542 मतों में से 11453 लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। एडीएम रणविजय सिंह, एएसपी असित श्रीवास्तव, एसडीएम एसपी सिंह और सीओ रमेश कुमार लगातार बूथों का निरीक्षण करते रहे। शाम पांच बजे तक चले मतदान में तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। मतगणना आठ जुलाई को होगी।

एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 12 के जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पद पर शनिवार को उप चुनाव कराय गया। जिसके लिए 35 गांवों के 33 पोलिंग स्टेशनों पर कुल 52 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 37542 मतदाता थे। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे तक 6.8 प्रतिशत, 11 बजे तक 13.8 प्रतिशत, एक बजे तक 20 प्रतिशत, तीन बजे तक 25.6 प्रतिशत मतदान हुआ था। शाम पांच बजे तक 31.27 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें कुल 11453 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया। इनमे 5676 पुरूष मतदाता और 5777 महिला मतदाता शामिल रहीं। सेमरियावां ब्लॉक परिसर में स्थित प्रधानमंत्री मॉडल आवास को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 35 गांवों को छह सेक्टर में बांटा गया था। जिसमें छह सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। उप चुनाव लड़ रहीं उम्मीदवार गुड़िया देवी पत्नी अनिल सोनी, अकलैनुन्निशा पत्नी गौहर अली, इसरत जहां पत्नी असगर अली का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। मतपत्रों की गिनती आठ जुलाई को सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय पर होगी। देर शाम तक स्ट्रांग रूम में मतपेटियों के जमा होने का कार्य चलता रहा। मतदान के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में सीवीओ टीपी मिश्रा, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, बीएसए सत्येंद्र सिंह, अपर सांख्यिकी अधिकारी आदित्य नरायन, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, बीडीओ आरके चतुर्वेदी अपने-अपने सेक्टर में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed